फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारी बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
बराड़ा में नगर पालिका केट पर बैठकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़कर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य बाजार से रोष मार्च निकालते हुए निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले की शवयात्रा निकाली और नगरपालिका कार्यालय के आंगन में पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने समझौते के तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की 17 मुख्य मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया। हड़ताल के कारण क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। अंबाला सिटी में भी नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया और शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें