फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गाड़ी दिलवाने के नाम पर ठगी का तीसरा आरोपी नासिक से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सस्ती दर पर गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को पुलिस ने नासिक से काबू कर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के मोहम्मद खालिद मुबीन अहमद के रूप में हुई है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि ठगी गई राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सिटी के नंद विहार निवासी देवी दयाल ने 16 जून को थाना बलदेव नगर में तहरीर दर्ज कराई थी कि 4 मई से 16 जून के बीच आरोपी जाहिर इब्राहिम शेख व उसके साथियों ने उसे कम कीमत पर गाड़ी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी गाड़ी लेकर आए थे व 21 लाख रुपये नगद लिए व फिर उसी गाड़ी को लेकर मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने न तो गाड़ी दी व न ही पैसे वापस किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच ईओ विंग को सौंपी थी। इस मामले में अभी तक नासिक के द्वारका निवासी जाहिर इब्राहिम शेख, काझीपुरा निवासी अजहर युनूस मनियार को काबू किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें