फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बर्फखाना स्थित घर से बिजली उतारने वाला कर्मचारी निलंबित

Mon, 14 Jul 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बर्फखाने में 85 वर्षों से रह रहे परिवार का बिजली मीटर उतारने पर एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर की गई है। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) गुरविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गुरविंदर सिंह एसडीओ आप्रेशन, उपमंडल नंबर-2 में तैनात थे। निलंबन के बाद गुरविंदर सिंह का मुख्यालय एसई, आप्रेशन सर्कल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला किया गया है। संवाद
विज्ञापन


एसई को लगाई थी फटकार
बर्फखाना जमीन पर 85 सालों से रह रहे मारसेलिनो नारनौहां के परिवार उर्जा मंत्री को शिकायत दी थी कि बिजली बिल जमा करवाने के बाद भी उनका मीटर बिना किसी वजह के उतार लिया गया। जब बिजली कार्यालय गए तो किसी ने भी मदद नहीं की। जब यह मामला उर्जा मंत्री अनिल विज के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि उनके चेतावनी के बाद घर के बाहर नया बिजली मीटर भी लगा दिया गया था।

चल रहा विवाद
बर्फखाने की जमीन का विवाद जून माह में शुरु हुआ था। यहां मालिकाना हक जताने वाले व्यक्ति की तरफ से जब कार्यवाही को लेकर जेसीबी मंगवाई गई तो मामले की शिकायत नगर परिषद कार्यालय पहुंच गई। मामला राज्य सरकार की जमीन से जुड़ा था। इसलिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा उपमंडल अधिकारी को सौंपा और एक पत्र निकाय विभाग के आयुक्त को भी लिखा। इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जोकि मामले की शुरु से अंत तक जांच करके रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें