फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरु चरणों की उड़ रही धूल, मन्ने प्यारी लगे…

विज्ञापन
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें जन्मोत्सव पर छावनी में शोभायात्रा निकालते श्रद
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा में लगाए जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव पर शनिवार को छावनी की रंगिया मंडी स्थित रविदास धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु रविदास महाराज के जयकारों के साथ गुरु नाम का सिमरन करते नजर आए। गुरु चरणों की उड़ रही धूल, धूल मन्ने प्यारी लगे… जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यह शोभायात्रा रंगिया मंडी से प्रारंभ होकर नन्हेड़ा मार्केट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए चाय, पकौड़े, हलवा और कड़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद शोभायात्रा नन्हेड़ा मार्केट, आनंद विहार, विद्या नगर और गांव माजरी से होती हुई पुन रंगिया मंडी स्थित रविदास धर्मशाला में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद उप प्रधान ललिता प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जुगल किशोर, राजिंद्र कुमार, भजन लाल, त्रिलोक चंद, वेद प्रकाश, गौरव, सुमित, सुनील, दीपक, संजय, अतुल, रवि, आकाश, वीना, चंदा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रविदास सभा के प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि आठ बजे रविदास मंदिर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में हवन किया जाएगा। हवन उपरांत दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें जन्मोत्सव पर छावनी में शोभायात्रा निकालते श्रद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें