साहा। साहा-मुलाना रोड स्थित एक होटल के पास 10 मई को पिकअप की चपेट में आकर घायल हुए जगाधरी के सावंतपुरी प्रताप नगर निवासी इंद्रजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। इंद्रजीत की मौत चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान हुई।
पुलिस ने मृतक की पत्नी इंद्रजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उसने बताया कि उसके एक लड़का और एक लड़की है। पति इंद्रजीत सिंह गाड़ी थे। 10 मई को मारुति सुजुकी सुपर कैरी यानी लोडिंग गाड़ी लेकर यमुनानगर से सामान लादकर राजपुरा जा रहे थे। जैसे ही साहा-मुलाना रोड पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे बस ने अचानक ओवरटेक ले लिया। वे संभल पाते कि सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में पति की गाड़ी अनियंत्रित हाकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई थी और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। 20 मई को पति ने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया। मुलाना पुलिस ने मृतक की पत्नी इंद्रजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में इंद्रजीत कौर ने बताया कि शादी के बाद एक लड़का और एक लड़की है। पति इंद्रजीत सिंह गाड़ी है। 10 मई को मारुति सुजुकी सुपर कैरी यानी लोडिंग गाड़ी लेकर यमुनानगर से सामान लादकर राजपुरा पंजाब जा रहे थे। जैसे ही सुबह वह साहा -मुलाना रोड नजदीक सनराइज होटल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे बस ने अचानक ओवरटेक ले लिया। इतने में वह संभल पाते कि सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में पति की गाड़ी अनियंत्रित हाकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई थी और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। पति का तभी से अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा था। 20 मई को चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया।