अंबाला सिटी। निगम वार्डों के ड्रॉ निकालने के लिए बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में रखी गई बैठक में एडहॉक कमेटी के सदस्य गैरहाजिर रहे। इस वजह से प्रशासन को बैठक को अगली तारीख तक स्थगित करना पड़ा। निगम अधिकारी ड्रॉ निकालने के लिए डिब्बा लेकर आए थे, लेकिन ड्रॉ नहीं निकलने से वह डिब्बा भी खाली रह गया। अब नई तारीख का इंतजार किया जाएगा। वहीं, बुधवार को होने वाली बैठक में उपायुक्त की व्यस्तता के कारण अध्यक्ष एसडीएम दर्शन कुमार रहे, जबकि निगम आयुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर संयुक्त आयुक्त पुनीत पहुंचे। बैठक में मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा भी पहुंचे थे। करीब आधे घंटे तक एडहॉक कमेटी के सदस्यों का इंतजार किया गया पर वह नहीं पहुंचे।
जो लोग चुनाव से भागना चाहते हैं, वह कब तक भागेंगे : सचदेवा
बैठक के लिए पहुंचे मेयर प्रतिनिधि अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपायुक्त कार्यालय में वार्डों के ड्राॅ निकालने के लिए बैठक थी। इस बैठक में कुछ सदस्य उपस्थित नहीं थे, जिसकी वजह से बैठक नहीं हो सकी, हालांकि इस बैठक को स्थिगित करने को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने बैठक के अध्यक्ष एसडीएम दर्शन कुमार से अपील की है कि स्पष्टता ले लें और जल्द इस ड्राॅ को पूर्ण करवाकर चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करें। सचदेवा ने कहा कि वह चाहते हैं कि समय से चुनाव हों, जो लोग चुनाव से भागना चाहते हैं, वह कब तक भागेंगे। जिन्होंने पांच वर्ष तक कुछ कार्य नहीं किया, वह भागना चाहते हैं तो भागते रहें, वह चुनाव करवाएंगे और जनता के बीच जाएंगे।
किसी सदस्य ने व्यस्तता बताई तो किसी ने नहीं उठाया फोन
वार्डबंदी के लिए बनाई गई बैठक में उपायुक्त अध्यक्ष, नगर निगम मेयर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशक, नगर निगम आयुक्त या उनके प्रतिनिधि के साथ पांच सदस्य होते हैं। इन पांच सदस्यों में सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेश जैन, अर्चना छिब्बर, मोनिका मल शामिल हैं, वहीं, बैठक में न पहुंचने को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा के प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा ने कहा कि वह किसी कार्य के चलते बाहर होने के लिए बैठक में नहीं आ पाए। डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि वह नए वर्ष की वजह से लुधियाना गए हुए थे। जब आगामी बैठक रखी जाएगी तो वह पहुंचेंगे। पार्षद अर्चना छिब्बर ने बताया कि उन्होंने बुधवार सुबह ही बता दिया था कि उन्हें बुखार है, वह बैठक में नहीं आ पाएंगी, इसके अलावा सदस्य हितेश जैन व मोनिका मल ने फोन नहीं उठाया।
वार्ड अनुसार जनसंख्या की निगम ने अंतिम अधिसूचना की जारी
वार्ड कुल जनसंख्या एससी बीसी-ए बीसी-बी
1 14481 2853 2795 808
2 15710 4507 3459 711
3 11937 2610 2385 991
4 15655 2178 3690 638
5 13732 2399 3352 985
6 13657 2589 4112 589
7 14076 4294 2954 640
8 14574 2391 3496 452
9 13618 3647 2835 774
10 10868 3733 4573 1162
11 11091 2280 3029 1026
12 11810 2418 2378 703
13 14246 3599 2790 646
14 13633 2861 2772 536
15 14070 3708 2689 882
16 13661 2541 3131 721
17 14408 3051 3699 574
18 10432 2273 1973 412
19 13742 2284 3003 891
20 11714 2276 3173 692
कुल 267115 58492 62288 14833
नोट: निगम की ओर से जारी की गई वार्ड अनुसार जनसंख्या की अधिसूचना।
वार्डों के ड्रा नहीं निकलने के बाद कार्यालय से बाहर आते हुए एसडीएम दर्शन कुमार व निगम संयुक्त आ
वार्डों के ड्रा नहीं निकलने के बाद कार्यालय से बाहर आते हुए एसडीएम दर्शन कुमार व निगम संयुक्त आ
वार्डों के ड्रा नहीं निकलने के बाद कार्यालय से बाहर आते हुए एसडीएम दर्शन कुमार व निगम संयुक्त आ
वार्डों के ड्रा नहीं निकलने के बाद कार्यालय से बाहर आते हुए एसडीएम दर्शन कुमार व निगम संयुक्त आ
वार्डों के ड्रा नहीं निकलने के बाद कार्यालय से बाहर आते हुए एसडीएम दर्शन कुमार व निगम संयुक्त आ