फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की नागरिक अस्पताल तक हुई परेड

Thu, 01 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट थाने में कान पकड़कर माफी मांगता आरोपी रेडियोग्राफर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अमित की पुलिस ने बुधवार को परेड करवाई और उसे भीड़भाड़ के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल ही नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने दोबारा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए और आरोपी पूछताछ की, वहीं आरोपी ने कैंट थाने में सबके सामने अपने किए पर तीन बार माफी भी मांगी और कहा, बोला गलती हो गई, दोबारा नहीं करेगा। इस दौरान बच्ची को न्यायाधीश के समक्ष पेश करके बयान दर्ज करवाए गए, वहीं पुलिस ने आरोपी का नागरिक अस्पताल से मेडिकल कराया, इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अपराधी किस्म का व्यक्ति
छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया रेडियोग्राफर यूपी निवासी अमित शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ यूपी पुलिस में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है जोकि वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था। आरोपी लगभग पिछले एक साल से कैंट के नागरिक अस्पताल में रेडियाग्राफर के तौर पर काम कर रहा था।

अन्य मामलों की पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रेडियोग्राफर पर पहले भी कई बार छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं, हालांकि इन मामलों को उजागर नहीं किया गया और बीच-बचाव करते हुए राजीनामा कर लिया गया, ऐसे मामलों में हुई लिखित कार्रवाई को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है ताकि पीड़ित परिवारों से मंत्रणा करने के बाद आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


सीआरपीएफ में था तैनात
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी सीआरपीएफ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात था। उसने कब नौकरी छोड़ी और नौकरी छोड़ने के बाद कहां-कहां काम किया, इसकी भी जानकारी पुलिस हासिल कर रही है, वहीं आरोपी के परिजनों से भी संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।

यह था मामला
मंगलवार को 9 वर्षीय बच्ची जब कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आई तो रेडियोग्राफर ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची ने एक्सरे रूम से बाहर आने के बाद पहले इसकी जानकारी अपनी बहन और फिर मां को दी। गुस्साए परिजनों ने पहले तो नागरिक अस्पताल में ही रेडियोग्राफर की धुनाई की और फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जब जांच की गई तो सामने आया कि यूपी में भी आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में दुष्कर्म व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है, इससे पहले भी उस पर छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं और इसकी जांच चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिद्धू, प्रभारी कैंट थाना, अंबाला।

अंबाला कैंट थाने में कान पकड़कर माफी मांगता आरोपी रेडियोग्राफर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें