फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारह क्रॉस रोड की खस्ताहालत

Sun, 14 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में बारह क्रास रोड पर सड़क की खस्ता हालत। स्वयं
विज्ञापन
बारह क्रॉस रोड पर सड़क की खस्ता हालत हुई पड़ी है। सेवा समिति चौक से लेकर बिजली बोई कार्यालय तक जगह-जगह से यह सड़क पिछले लंबे समय से टूट रही है। सड़क को बनाया नहीं गया और न ही पेचवर्क का कार्य किया गया। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रात के समय वाहन चालक जर्जर सड़क पर संतुलन खो देते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी नगर परिषद की ओर से इसकी और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस रोड से रोजाना सैंकड़ों लोगों को आवागमन लगा रहता है।
विज्ञापन

-गुलशन, बारह क्राॅस रोड, अंबाला छावनी।
केपिटल चौक से आर्य काॅलेज तक चोरी हो रही रेलिंग
केपिटल चौक से आर्य काॅलेज स्थित स्टाफ रोड पर सड़क के बीचों-बीच लगी लोहे की रेलिंग गायब हो रही है। यह रेलिंग पिछले एक साल से कई जगह से चोरी हो चुकी है। विभाग इस चोरी हुई रेलिंग पर ध्यान नहीं दे रहा है। कंटोनमेंट बोर्ड की ओर से स्टाफ रोड के बीचों-बीच लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। जिससे हादसे कम हो। लेकिन अब दोबारा से यह रेलिंग गायब हो रही है। ऐसे में लोग गायब हुई रेलिंग को पार कर पैदल ही दूसरी साइड जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ से अचानक वाहन तेज गति से आते हैं जो हादसों का कारण बन सकते हैं। कई बार लोग वाहन से टकराने से बचे हैं।
-कपिल, स्टाफ रोड, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी में बारह क्रास रोड पर सड़क की खस्ता हालत। स्वयं

अंबाला छावनी में बारह क्रास रोड पर सड़क की खस्ता हालत। स्वयं

अंबाला छावनी में बारह क्रास रोड पर सड़क की खस्ता हालत। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें