संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोहरे के कारण कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 18 ट्रेनों का संचालन शनिवार को प्रभावित रहा। सहारनपुर, नई दिल्ली और अमृतसर सहित जम्मू से आने वाली ट्रेनें घंटों की देरी से कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
सबसे बुरा हाल जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का रहा जोकि साढ़े दस घंटे की देरी से पहुंची, वहीं चंडीगढ़ से अजमेर के बीच वंदे भारत का भी संचालन एक घंटे तक प्रभावित रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देरी से चलने वाली ट्रेनें : ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस आठ घंटे, 12379 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस छह घंटे, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु-यमुना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी 50 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 20 मिनट, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 40 मिनट, 14603 नरपतगंज-अमृतसर 30 मिनट, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 15 मिनट, 20978 चंडीगढ-अजमेर वंदे भारत एक घंटा, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू 20 मिनट, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 30 मिनट, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 मिनट, 12414 जम्मूतवी-अजमेर पूजा एक्सप्रेस पांच घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 20 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस तीन घंटा बीस मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।