फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डिप्टी डायरेक्टर ने टटोली नागरिक अस्पताल की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वीरवार को डिप्टी डायरेक्टर सीनियर स्केल डॉ. रेखा, डॉ. अमित फौगाट ने छावनी नागरिक अस्पताल की नब्ज टटोली। ओपीडी ब्लॉक के बाद टीम सीधा बच्चों की ओपीडी, एनबीएसयू वार्ड पहुंची और वहां पर सभी तैयारियों का जायजा लिया। डॉ. रेखा ने डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहे और अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लें। इसके साथ ही अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने के लिए निरीक्षण करते हुए खुद प्लांट स्थल पर पहुंची। इसके बाद डॉ. रेखा ने निर्माणाधीन कैंसर टर्सरी केयर सेंटर में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नई मशीनों के इंस्टालेशन पर जोर देने के साथ-साथ जल्द से जल्द सभी तैयारियों पूरी करने को कहा ताकि कैंसर मरीजों को जल्द ही कैंसर सेंटर का तोहफा दिया जा सके। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने भी डॉ. रेखा के समक्ष सेंटर के लिए नए नियुक्त होने वाले स्टाफ को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. कुलदीप, डॉ. संगीता गोयल, पीएमओ डॉ. राकेश सहल, डॉ. विनय गोयल भी शामिल रहे और उन्होंने सभी निर्देशों का जल्द पालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें