फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पहन और बस्ता लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे सेंटपॉल स्कूल के 21 बच्चे, दिनभर बिन शिक्षक यहीं चली क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेंटपॉल स्कूल में फीस जमा नहीं करवाने पर जिन 21 बच्चों के नाम काटे गए थे वह वीरवार को वर्दी पहन और बस्ता लेकर अपने अभिभावकों के साथ डीईओ कार्यालय पहुंच गए। यहीं पर उनकी दिनभर बिना शिक्षक के क्लास चली। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक दोनों पक्षों में वार्ता के साथ तकरार का दौर भी चला। बाद में समझौते के साथ समाप्त हो गया। समझौता होते ही अभिभावकों के साथ मासूमों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। समझौते के तहत अब इन सभी बच्चों के अभिभावक अगले तीन महीने में अप्रैल से सितंबर तक की फीस जमा करवा देंगे।
विज्ञापन

इस तरह चली डीईओ कार्यालय में कक्षा
वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल ड्रेस व स्कूल बैग सहित लेकर जिला शिक्षा सदन पहुंच गए। सभी बच्चे सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी के कमरे में पहुंचे। यहां पर अभिभावकों ने डीईओ अपने बच्चों को आगे की पढ़ाई करवाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि जब तक आप इन्हें दाखिला नहीं दिलाते तब तक यह यहीं आपके पास रहेंगे। इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों को वहीं पढ़ने के लिए बिठा दिया। बच्चों ने भी बिना देरी के अपने-अपने स्कूल बैग खोले और पढ़ाई करनी शुरू कर दी। इस पर डीईओ ने अभिभावकों से कहा कि जब तक स्कूल कमेटी नहीं आती बच्चों को पढ़ने दो। कमेटी आएगी बच्चों को सामने हाल में बिठा देना जिससे कि आगामी कार्रवाई की जा सके। करीब 11 बजे जैसे ही स्कूल की प्रिंसिपल आई तो सभी बच्चों को सामने हाल में बिठा दिया गया।
डीईओ बोले देना पड़ेगा दाखिला
करीब दो घंटे तक चली मीटिंग के बाद डीईओ ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि आपको इन सभी बच्चों को दाखिला तो देना पड़ेगा। इस पर स्कूल ने फिर से इनकार कर दिया। करीब 1 बजे डीईओ ने अभिभावकों को कमरे से बाहर भेजते हुए स्कूल प्रबंधन से बात करने की बात कही। उसके बाद स्कूल प्रबंधन व शिक्षा अधिकारी के बीच करीब पौना घंटा बात हुई। स्कूल की ओर से पेश हुए मैनेजर रवि व प्रिंसिपल ने स्कूल प्रबंधक कमेटी से बात करने के लिए समय मांगा और समझौता मसौदा तय किया गया।
विज्ञापन

इन बातों पर हुआ समझौता
करीब सवा घंटे बाद स्कूल प्रबंधक कमेटी ने इस शर्त पर बच्चों को दाखिल करने की बात मानी। एक तो अभिभावक सीडब्ल्यूसी व जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत वापस लेंगे। वहीं अप्रैल से लेकर जून तक की फीस आने वाले तीन महीनों में जमा करवा देंगे।
.
बच्चे बोले सर भूख लगी है क्या करें....
करीब दोपहर सवा एक बजे का था कि शिक्षा सदन के एक हाल में बैठे बच्चों को भूख सताने लगी। इस पर जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो सभी बच्चे लाइन बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी के कमरे में पहुंच गए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुुमार ने मासूमों के मुरझाए चेहरों की तरफ देखा और तुरंत एक कर्मचारी को बच्चों के लिए समोसे लाने को कह दिया। इसके बाद सभी बच्चों व अभिभावकों ने समोसे खाए ।
हमने सभी बच्चों के भविष्य को देखते हुए फिर से स्कूल में ले लिया है। अब अभिभावकों को तय हुए समझौते के तहत पिछले तीन महीनों की स्कूल फीस आने वाले तीन महीनों की फीस के साथ ही अदा करनी है।
- रुचि मानिक, प्राधानाचार्य सेंट पॉल पब्लिक स्कूल अंबाला।
अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। अभिभावकों ने अब दो महीने की फीस 10 जुलाई तक जमा करवानी है। बाकी बची फीस अगले दो महीने में जमा करवाने की बात पर समझौता करवा दिया गया है। उम्मीद है बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोनों पक्ष समझौते के नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें