फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां वैष्णो दरबार के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नवरात्रि पर्व पर मां वैष्णो दरबार जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विभाग विशेष रेल का संचालन करेगा। विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना में विभाग जुट गया है। आगामी दो या तीन दिन में ट्रेनों की सूची भी जारी होने की उम्मीद जताई गई है, वहीं यात्रियों के लिए राहत की बात है कि जम्मू-कटरा रेल खंड के बाधित होने के कारण रद की गई मालवा एक्सप्रेस सहित कोलकाता-जम्मूतवी और बेगमपुरा का संचालन शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन



दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों से चलेंगी एक दिवसीय ट्रेन
मौजूदा समय में रेलवे ने जम्मू और कटरा रेल खंड पर चलने वाली 50 से अधिक ट्रेनों को 30 सितंबर तक रद किया हुआ है। ऐसे में अब एक दिवसीय विशेष ट्रेन के संचालन में विभाग जुट गया है। इन ट्रेनों का संचालन दिल्ली सहित लंबी दूरी के रेलवे स्टेशन से किया जा सकता है। इस संबंध में रेल यात्रियों की तरफ से सोशल मीडिया पर रेल मंत्री सहित बोर्ड से भी गुहार लगाई जा रही है ताकि नवरात्र के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन हो सके।


नहीं मिल रही कंफर्म टिकट
मौजूदा समय में नई दिल्ली से कटरा की तरफ ट्रेन नंबर 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। इस ट्रेन में वेटिंग का आंकड़ा 150 के पार हो गया है, वहीं ट्रेन नंबर 12445 नई दिल्ली-कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आगामी तीन दिनों तक टिकटों का आरक्षण बंद है। ट्रेन नंबर 12471 स्वराज एक्सप्रेस में भी वेटिंग का आंकड़ा 187, 12477 जामनगर-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में 95 वेटिंग, 12920 बांद्रा टर्मिनस-कटरा मालवा एक्सप्रेस में 165 और वाराणसी से जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में 170 तक वेटिंग टिकट पहुंच चुकी है। इसी प्रकार जम्मू तक संचालित ट्रेन नंबर 12413 पूजा एक्सप्रेस में 128 और 13151 कोलकाता-जम्मूतवी में 139 वेटिंग की टिकट मिल रही है।
विज्ञापन




मौजूदा समय में जम्मू व कटरा की तरफ आठ ट्रेनों का संचालन हो गया है। इसलिए वेटिंग का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस समस्या के समाधान में रेलवे जुटा हुआ है। एक दिवसीय विशेष ट्रेन के संचालन की अनुमति मिल सकती है ताकि मां के दरबार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें