फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से दूर 1128 बच्चों को अब आउट ऑफ स्कूल के तहत शिक्षा दे रहा विभाग

विज्ञापन
The department is now giving education to 1128 children away from school under out of school - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्कूल से दूर ईंट भट्टों पर काम करने वाले व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को आउट ऑफ स्कूल योजना के तहत शिक्षा दी जा रही है। विभाग की ओर से करवाए गए पहले सर्वे में कुल 752 बच्चों का चयन किया गया, जो स्कूल से दूर थे। इनकी पढ़ाई करवाने के लिए 34 विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए थे और वहां पर स्पेशल शिक्षकों द्वारा बच्चों द्वारा पढ़ाई करवाने का कार्य किया जा रहा था। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से दोबारा से सर्वे करवाया गया। इसमें 376 नए बच्चों को पंजीकृत किया गया है। अब कुल 1128 छात्र आउट ऑफ स्कूल योजना के तहत चयनित किए गए हैं जिन्हें शिक्षा देने का काम किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा 10 नए प्रशिक्षण केंद्र भी तैयार किए जाएंगे। नए प्रशिक्षण केंद्र तैयार करने के लिए सोमवार को बैठक आयोजित होगी। इस दौरान किन-किन स्थानों पर केंद्र तैयार किए जाएंगे। इसके बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्दी से लेकर खाने तक की मिलेगी सुविधा
बच्चों का ध्यान केवल शिक्षा की तरफ ही रहे इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को प्रत्येक सुविधा दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को किताबें, पेंसिल, बैग, वर्दी आदि सभी जरूरत की चीजें मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ ही दोपहर के खाने का प्रबंध भी किया जाएगा ताकि बच्चे स्कूल से दूर न भागे। जब छह माह तक बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो जाएगी तो बच्चों की शिक्षा प्रगति को देखते हुए उन्हें उसी स्कूल में कक्षा के अनुसार दाखिला दिलवा दिया जाएगा। शिक्षकों के अनुसार जो छात्र योजना के तहत पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी प्रतिक्रिया बहुत अच्छी मिल रही है।
इस ब्लॉक के है इतने छात्र
ब्लॉक छात्र
अंबाला वन 133
अंबाला टू 466
बराड़ा 98
नारायणगढ़ 93
साहा 95
शहजादपुर 243
कुल 1128
आउट ऑफ स्कूल के तहत हमने सर्वे का काम नहीं रोका है। उसी का असर है, लगातार छात्रों की संख्या बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक शिक्षा पहुंचे। उसी के लिए हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर कालड़ा, डीपीसी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें