संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले को लेकर अंबाला जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान हरियाणा रेवन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर गया और आईपीएस वाई पूरण कुमार की पत्नी से संवेदना प्रकट करते हुए उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान तहसील में रजिस्ट्री, म्युटेशन, इंतकाल, विवाह पंजीकरण, मूल निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य काम बंद रहे।
इन तहसीलों नहीं हुए काम
जिले की सभी तहसीलों और उप तहसील से नायब तहसीलदार और तहसीलदार के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के लिए कारण अंबाला छावनी तहसील, अंबाला सिटी तहसील, नारायणगढ़ तहसील, बराडा तहसील, उप तहसील शहजादपुर, उप तहसील साहा और सब तहसील मुलाना में काम बंद रहे। अंबाला की तहसील और उप तहसील में रोजाना करीब 250 रजिस्ट्री होती है। इसी तरह से 300 इंतकाल, 500 एफिडेविट आते हैं।
अंबाला के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक दिन के सामूहिक अवकाश पर गए। जिसके कारण रजिस्ट्री, इंतकाल और अन्य काम प्रभावित रहे।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, नारायणगढ़।