फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संगत ने किया नाम सिमरण

Sat, 27 Dec 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संगत ने किया नाम सिमरण
विज्ञापन

अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शुक्रवार को नाम सिमरण समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्यग्रंथी भाई बूटा सिंह ने गुरु चरणों में अरदास के बाद संगत को नाम सिमरण करवाया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद

जीटी रोड पर लगाया लंगर

अंबाला। छावनी के लालकुर्ती स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों व नवयुवक जत्थों द्वारा शुक्रवार को दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरु का लंगर लगाया गया। यह लंगर राजमार्ग पर जीआरपी थाने से कुछ दूरी पर लगा। इसमें स्थानीय पदाधिकारियों सहित युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगत में चाय व अन्य सामान का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ऑडिटोरियम के बाहर लंगर

अंबाला। छावनी के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष रेलवे ऑडिटोरियम के बाहर लंगर लगाया गया। यह लंगर दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहादत को नमन करते हुए लगाया गया। इस मौके पर रेल कर्मचारियों ने राहगीरों को चाय, पकौड़े सहित अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें