अंबाला छावनी में निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर मंत्रणा करते गुरुद्वारा प्रबंधक व सदस्य। संवाद
अंबाला। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें पंजाबी गुरुद्वारा साहिब सहित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड, गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरुद्वारा भाट बिरादरी आदि सभी गुरुद्वारा साहब की प्रभात फेरियां सदर बाजार चौक पर इकट्ठा हुई और शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड में जाकर संपन्न हुई। समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।
अंबाला छावनी में 2 नवंबर को नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड से दोपहर एक बजे निकाला जाएगा जो कि बंगाली मोहल्ला, पंजाबी मोहल्ला, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार, राय मार्केट, विजय रतन चौक, पंजाबी गुरुद्वारा, सदर बाजार, क्वालिटी स्वीट, पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात्रि आठ बजे संपन्न होगा। इस मौके पर सभी गुरुद्वारों के प्रबंधक व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।