फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, बसों के रूट प्रभावित, यात्री रहे परेशान

Fri, 31 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
ओव टाइम व अन्य मांगों को लेकर अंबाला सिटी रोडवेज कार्यशाला में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। स् - फोटो : संगठन
विज्ञापन
अंबाला। ओवर टाइम व अन्य मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने अंबाला सिटी रोडवेज कार्यशाला और नारायणगढ़ कार्यशाला में धरना प्रदर्शन किया। यह धरना हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और इंटक यूनियन की ओर से किया गया जो सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। इस धरना प्रदर्शन के कारण कई रूट प्रभावित रहे, वहीं अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा, मुलाना, नारायणगढ़ और शहजादपुर बस अड्डे पर यात्री परेशान होते रहे। कई यात्री दूसरे डिपो की बसों में बैठकर यात्रा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

इस दौरान डिपो प्रधान रमेश श्याेकंद ने बताया 12 सितंबर को कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा को सौंपा गया था, लेकिन आज तक इसका कोई समाधान नहीं किया गया, इसके अलावा महाप्रबंधक से तीन बार बातचीत भी हुई पर मांगों का समाधान करने के बजाय रोडवेज प्रशासन आनाकानी करते हुए नजर आया। इंटक प्रधान बलविंदर सैनी ने बताया कि महाप्रबंधक अंबाला ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर सभी समस्याओं और मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर तय समय में मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी आंदोलन और भी तेज होगा। इस आंदोलन की जिम्मेदारी रोडवेज प्रशासन की होगी। यह धरना प्रदर्शन डिपो प्रधान रमेश श्याेकंद व इंटक प्रधान बलविंदर सैनी की अध्यक्षता में किया गया।

यह रूट रहे प्रभावित

इस दौरान बराड़ा- दिल्ली, कैंट-दिल्ली, शिमला, देहरादून, चंडीगढ़- दिल्ली, नारायणगढ़- दिल्ली, नारायणगढ़- जालंधर- दिल्ली, नारायणगढ़- चंडीगढ़, नारायणगढ़- लुधियाना व अन्य मार्ग प्रभावित रहे। इन मार्गों पर रोजाना के मुकाबले वीरवार को कम बसें चलीं।
विज्ञापन


बकाया ओवर टाइम सहित यह हैं मांगे
बकाया ओवर टाइम, टीए- एलटीसी का भुगतान किया जाए। ओवर टाइम पॉलिसी को रोस्टर के अनुसार लागू किया जाए। वर्कशॉप कर्मचारियों का बकाया छह महीने का बकाया वेतन जारी किया जाए, ड्यूटी इंचार्ज द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के लिए बनाई गई रिपोर्ट वापस की जाए, बकाया मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। वर्कशॉप में काम करने वाले एचकेआरएचएल के कर्मचारी लेवल -1 से लेवल -2 में शामिल किया जाए, इसके साथ ही अन्य मांगें भी शामिल थी।
रोडवेज कर्मचारियों को दो तीन महीने का ओवर टाइम बकाया है जिसे जल्द दी मुख्यालय स्तर से अनुमति लेकर जारी कर दिया जाएगा। इस धरने के कारण कुछ रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक अंबाला डिपो।

ओव टाइम व अन्य मांगों को लेकर अंबाला सिटी रोडवेज कार्यशाला में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। स्- फोटो : संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें