फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चालक के बस पीछे करते समय चपेट में आया था परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से टक्कर लगने की कहानी निकली झूठी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी राजमार्ग स्थित कालपी-मुलाना के बीच 1 फरवरी को बरातियों की बस पीछे करते समय परिचालक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पहले बस चालक ने अस्पताल में डॉक्टरों व पुलिस को बताया था कि कार की चपेट मेंं आकर साहा के कालपी निवासी दीपक (40) की मौत हुई है। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि बस को पीछे करवाते समय चालक अशोक की गलती से ही दीपक चपेट में आ गया था। मुलाना थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक सहारनपुर के साकुंबरी विहार निवासी अशोक कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिचालक को लेकर बस पहुंची थी अस्पताल

पुलिस को दी तहरीर में सहारनपुर के साकुंभरी विहार निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि उनका भाई दीपक कुमार 13 वर्षों से सहारनपुर की उपकार ट्रेवल्स में बतौर हेल्पर का काम कर रहा था। वह तीन बहन-भाई थे। दीपक कुमार की करीब 15 साल पहले शादी हो गई थी लेकिन शादी के करीब एक साल बाद ही दीपक का पत्नी से तलाक हो गया था। 1 फरवरी को वह सहारनपुर से बरात लेकर लालडू जा रहे थे। कालपी-मुलाना के बीच रास्ता भटकने पर चालक गलती से पंचकूला फ्लाईओवर पर चढ़ गया था। बस को वापस नीचे उतारने के लिए पीछे किया जा रहा था। तभी परिचालक बस की चपेट में आकर घायल हो गया। कैंट के नागरिक अस्पताल लाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें