फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज बस काे चला रहे थे कंडक्टर, सवारियों ने आपत्ति जता किया हंगामा

विज्ञापन
नारायणगढ़ से दिल्ली जा रही बस से नीचे उतारी गईं सवारियां। संवाद
विज्ञापन
नारायणढ़। नारायणगढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज की एसी बस को परिचालक द्वारा चलाने पर सवारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि परिचालक ने आवेश में आकर दिल्ली जाने वाली सवारियों को बस स्टैंड पर ही उतार दिया। सवारी बार-बार परिचालक से चालक के न होने की बात पूछ रहीं थीं। मामला इतना बढ़ गया कि सवारियों को दूसरी बस पकड़कर दिल्ली जाने को मजबूर होना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत रोडवेज जीएम से कर दी। उन्होंने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़ित हरदेव ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, जिसके लिए वह सुबह पांच बजे बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। उन्होंने देखा कि नारायणगढ़ से दिल्ली जाने वाली बस मंदिर के पास खड़ी है। जब वर्कशॉप से बस निकली तो उसे अपनी जगह पर निर्धारित खड़ा होना चाहिए था मगर वह दूसरे स्थान पर खड़ी थी, इसके साथ ही बस को परिचालक चला रहे थे। इस पर आपत्ति जताई तो परिचालक भड़क गए और बस में बैठाने से मना कर दिया। जब उन्होंने मना करने का कारण पूछा तो परिचालक ने कहा कि अब यह बस दिल्ली नहीं जाएगी, मैं मेडिकल लेकर अवकाश पर जा रहा हूं। उन्होंने रोडवेज प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी प्रकार चंदा देवी ने बताया कि वह भी दिल्ली जा रहीं थीं। उन्हें भी बस से उतार दिया गया।
विज्ञापन







- परिचालक बस नहीं चला सकते हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
-अश्वनी डोगरा, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें