जिला स्तर पर विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट, को ऑर्डिनेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी अंबाला का गठन किया गया है। यह कमेटी जिला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, समय सीमा आदि पर नजर रखेगी। इसी को लेकर यह समिति समय-समय पर अपनी रिपोर्ट भी देगी। इस कमेटी जनप्रतिनिधियों सहित सरकारी अधिकारियों व तीन अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि इस समिति में अंबाला छावनी के राज सिंह (भाजपा जिला मीडिया प्रभारी), अंबाला सिटी से उमा शर्मा, गांव धीन से रविंदर सिंह सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इसी तरह सांसद अंबाला को चेयरमैन, उपायुक्तको मेंबर सेक्रेटरी का कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, नारायणगढ़ मुलाना के विधायक, चेयरमैन जिला परिषद अंबाला, मेयर म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला, कमिश्नर म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला, डीआरएम अंबाला मंडल, जीएम टेलीकॉम अंबाला कैंट, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अंबाला, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो अंबाला, एसडीओ (सिविल) अंबाला, बराड़ा व नारायणगढ़, चेयरमैन पंचायत समिति ब्लाक अंबाला-1, अंबाला-द्वितीय, साहा, बराड़ा, नाराणगढ़, शहजादपुर, एसई जनस्वास्थ्य विभाग इंजीनियरिंग सर्कल अंबाला कैंट, एसई पीडब्ल्यूडी बीएंडआर अंबाला सर्कल अंबाला कैंट, एसई एसवाईएल वाटर सर्विसिज डिविजन अंबाला, एसई इंजीनियरिंग यूएचबीवीएन अंबाला, डिविजनल फॉरेस्ट आफिसर (टी) अंबाला, डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू आफिसर अंबाला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाइवे अथारिटी प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट अंबाला, सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट आफिस अंबाला, सिविल सर्जन अंबाला, डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर अंबाला, डीईईओ अंबाला, डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान अंबाला, डीएफएससी अंबाला, ज्वाइंट डायरेक्टर डीआईसी अंबाला, डीआईपीआरओ अंबाला, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, जिला सूचना अधिकारी अंबाला, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंबाला, डीएसडब्ल्यूओ अंबाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंबाला, डीएससीओ नारायणगढ़, एसडीई नेशनल हाइवे (स्टेट) अंबाला कैंट, सचिव म्यूनिसिपल कमेटी बराड़ा व नारायणगढ़, प्रिंसिपल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला सिटी, रिसर्च आफिसर रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट हरियाणा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। डीसी ने बताया कि यह कमेटी विकास कार्यों की गति पर नजर रखेगी, जबकि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वय की देखरेख भी करेगी। सरकारी योजनाओं में आने वाली परेशानियों, लोगों की शिकायतें, योजनाओं को लेकर मिलने वाले फंड आदि पर भी यह कमेटी नजर रखेगी।