दिवाली के बाद हवा में बढ़ा प्रदूषण... अंबाला छावनी क्षेत्र का ड्रोन से लिया गया चित्र जिसमें मौ
- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
अंबाला सिटी। दिवाली की रात में शाम 7 बजे से 2 बजे तक फूटे पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ने से हवा खराब हो गई। बीते सोमवार शाम 4 बजे से लेकर मंगलवार शाम 4 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 234 रिकॉर्ड किया गया। यह एक्यूआई खराब स्थिति में रहा। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने के साथ ही खांसी-जुखाम जैसी एलर्जी की समस्या भी रही। 201 से ऊपर का एक्यूआई स्तर खराब माना जाता है और इसके लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।
मौसम भी लगातार बदल रहा है। इस वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अगले दो-तीन दिन तक प्रदूषण का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रदूषण विभाग लगातार एक्यूआई पर नजर रख रहा है, अगर यह एक्यूआई और बढ़ता तो इसको आगामी कदम उठाए जा सकते हैं ताकि इसमें सुधार हो सके।
दिवाली के दिनों में बढ़ जाता है वायु प्रदूषण : जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता गर्ग ने बताया कि दिवाली के दिनों में हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। जिन लोगों को अस्थमा के कारण सांस की दिक्कत है, उन लोगों को इन दिनों में खास ख्याल रखने की जरूरत है। वह मुंह पर मास्क बांधकर रखें या रूमाल भी बांध सकते हैं। पटाखों का धुंआ सीधा फेफड़ों पर असर करता है, इसलिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों को भी ख्याल रखना चाहिए।
बुजुर्गों को अभी कुछ दिन शाम की सैर करने से भी बचना चाहिए। एक आदर्श एक्यूआई स्तर 50 से कम होना चाहिए। जिसे अच्छा माना जाता है। इसी तरह 50 से 100 के बीच का स्तर मध्यम होता है। 101 से 150 स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और 151 से 200 अस्वस्थ होता है, इससे संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। 201 से ऊपर का एक्यूआई स्तर खराब माना जाता है और इसके लिए सावधानी बरतनी चाहिए। संवाद