अंबाला। दीपावली के बाद अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है।
रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर भी कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है और जल्द ही मोबाइल से टिकट देने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी। रेलवे ने इस सभी सुविधाओं की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
22 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन : ट्रेन नंबर 4602 फिरोजपुर से 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04656 लुधियाना से 22, 23 व 24 अक्तूबर को, 04658 लुधियाना से 22 अक्तूबर को, 04660 लुधियाना से 23 अक्तूबर को और ट्रेन नंबर 04664 लुधियाना से 24 अक्तूबर को रात 8:20 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 10:40 बजे पटना पहुंचेगी। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखने आई एक महिला अधिकारी दंग रह गईं। उन्हें स्टेशन पर तैनात विभागीय कर्मचारियों ने जब मामले से अवगत करवाया तो उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से मंत्रणा की। संवाद