फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चे ने निगला चुम्बक एंडोस्कोपी कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर के अजीत नगर में चार साल के बच्चे आनंत ने खेल-खेल में छह सेंटीमीटर लंबा चुम्बक निगल लिया। शनिवार रात्रि एंडोस्कोपी के जरिये डॉक्टर ने शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर पहले एक निजी और फिर कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। एक्स-रे करने पर पता चला कि चुम्बक फूड पाइप के जरिये पेट में चला गया है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि वह पेट से आंत में नहीं गया था। वरना ऑपरेशन की नौबत आ जाती। डॉक्टर कार्तिक ने तुरंत बच्चे को उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। बावजूद परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पतालों में चक्कर काटते रहे। लेकिन कहीं रात को ही एंडोस्कॉपी की सुविधा नहीं मिली। आखिर में शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में जाकर एंडोस्कॉपी की गई। रात्रि के समय करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चुम्बक निकाला गया। डॉक्टर का कहना था कि पहले उन्होंने सिक्के आदि तो निकाले हैं लेकिन इतना बड़ा चुम्बक पहली बार निकाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें