फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल राज्य मंत्री ने किया चंडीगढ़-दिल्ली रेल खंड का निरीक्षण

Mon, 07 Jul 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने रविवार को चंडीगढ़-दिल्ली रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी विशेष ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी कुछ देर के लिए रुकी। जहां उनकी सुरक्षा के लिए स्टेशन पर आरपीएफ के साथ जीआरपी की टीम भी तैनात रही। 10 मिनट बाद उनकी ट्रेन दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। रेल राज्य मंत्री ट्रेन के अंतिम डिब्बे में बैठे थे और यहां से वो एक कांच की खिड़की के माध्यम से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वो ट्रेन से नीचे नहीं उतरे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के संबंध में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लगातार दौरे कर रहे हैं ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशन मिल सके। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से करवाया जा रहा है और इस पर करीब 462 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रेलवे की ओर से इस वर्ष अक्टूबर तक स्टेशन के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें