फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेराबस्सी से अंबाला तक मुख्यमंत्री ने रोडवेज की सामान्य बस में की यात्रा

Mon, 24 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
डेराबस्सी से अंबाला तक  रोडवेज की बस में सफर के दौरान यात्रियों से बात करते मुख्यमंत्री नायब सि
विज्ञापन
अंबाला। डेराबस्सी से अंबाला तक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज की सामान्य बस में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने परिचालक से टिकट लिया और बस में सवार अन्य यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री अंबाला सिटी में चमन वाटिका के पास उतरकर अपने काफिले के साथ चले गए।
विज्ञापन

रविवार को डेराबस्सी से अंबाला की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की सामान्य बस में हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसी आम नागरिक की तरह सवार हो गए। यह देख बस में सवार यात्री हैरान रह गए कि उनके बीच प्रदेश के मुखिया आ चुके हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा रोडवेज की बस में किसी आम नागरिक की तरह टिकट खरीदा और उन्होंने डेरा बस्सी से अंबाला तक यात्रा की। बस में सवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया, इसके साथ ही उन्होंने बस में यात्रा करने के दौरान लोगों से मंत्रणा की कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा।

डेराबस्सी से अंबाला तक  रोडवेज की बस में सफर के दौरान यात्रियों से बात करते मुख्यमंत्री नायब सि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें