फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को मारी टक्कर, एक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित मालरोड पर एक तेजरफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर में से एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इलाका पुलिस को बुलाकर कार उनके कब्जे में दे दी। मृतक की पहचान यूपी निवासी 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। उगाड़ा निवासी निर्मल सिंह व बिहार निवासी मदन लाल घायल हुए हैं। बताया जाता है कि तीनों मजदूरी करते हैं और बकनौर से काम कर घर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें