फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उम्मीदवारों ने फुर्सत के साथ ली चाय की चुस्की, चुनावी समीकरण पर मंथन

विज्ञापन
मेयर पद पर भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा अपने पति संदीप सचदेवा के साथ चाय पर चर्चा कर ते हुए।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर पद पर उपचुनाव मतदान के बाद भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा और कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला ने सोमवार को फुर्सत के पल बिताए। दोनों उम्मीदवारों ने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया।
विज्ञापन

साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी समीकरण पर भी मंथन किया। सुबह से शाम तक दोनों उम्मीदवार के घर कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। इसके साथ ही दोनों उम्मीदवारों ने शहर में हुए कम मतदान को लेकर भी चर्चा की, साथ ही यह भी चर्चा कि इस कम चुनाव का क्या असर हो सकता है। बता दें कि शहर में मेयर उपचुनाव रविवार को संपन्न हो गया। शहर के 191 पोलिंग बूथ पर 31.9 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा और कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला के बीच सीधा मुकाबला है। 12 मार्च को मतगणना होगी।
भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने बताया कि 14 फरवरी से लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। रोजाना सुबह आठ बजे से देर रात तक चुनाव प्रचार में जुटी थी। मतदान होने के बाद सोमवार को वह सुबह साढ़े पांच बजे उठीं। सुबह सबसे पहले अपने पति संदीप सचदेवा के साथ बैठकर चाय पी और नाश्ता किया। इसके बाद घर पर कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा। उन्होंने चुनाव में सहयोग करने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के साथ ही चुनावी समीकरण पर चर्चा की। शैलजा सचदेवा के पति संदीप सचदेवा ने शहर में हुए कम मतदान पर कहा कि रविवार को भारत-न्यूजीलैंड का मैच था। शादियां भी बहुत थी। दूसरा बड़ा कारण यह भी रहा है कि एक तरफा चुनाव की वजह से भी मतदाता चुनाव डालने नहीं गए। शहर में मतदान कम हुआ है, लेकिन हम जीत रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने सरकार को नकारा : अमीषा चावला
कांग्रेस की उम्मीदवार अमीषा चावला भी सुबह से शाम तक कार्यकर्ताओं से मिली। उनसे मिलने के लिए घर पर कार्यकर्ता पहुंचे और चुनावी समीकरण पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पी। अमीषा चावला ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का चुनाव में सहयोग करने पर धन्यवाद किया। कार्यकर्ता घर पर ही मिलने के लिए पहुंचे। अमीषा चावला ने शहर में हुए कम मतदान पर कहा कि लोगों ने इस सरकार को नकारा है। दस महीने के लिए सरकार ने जनता पर चुनाव का इतना बोझ डाला है। इस चुनाव की जरूरत नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हर लड़ाई के लिए तैयार है। वह अपनी मेहनत से आश्वस्त हैं। उन्हें उम्मीद है कि जनता सही फैसला लेगी। जो जनता का फैसला होगा, वह फैसला उनको मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें