फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरडीएक्स बेस्ड ईआईडी होने की सूचना पर बम स्क्वायड टीम ने खंगाला उपायुक्त कार्यालय

Sat, 17 Jan 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में उपायुक्त कार्यालय पर चेकिंग करते हुए बम निरोधक टीम। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बम स्क्वायड की टीम ने शहर में उपायुक्त कार्यालय को आरडीएक्स बेस्ड ईआईडी होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह खंगाला। टीम ने उपायुक्त कार्यालय में ऑफिस, कमरों, उपायुक्त की गाड़ी, पार्क, बरामदा और आसपास के क्षेत्र में जाकर चेकिंग की। यह कार्रवाई काफी देर तक चली। इस दौरान सिटी थाना पुलिस की टीम भी तैनात रही। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सतर्कता का माहौल रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रात: 8 बजे उपायुक्त अंबाला की ऑफिशियल ई-मेल पर एक मेल प्राप्त हुई थी, जिसमें उपायुक्त कार्यालय में आरडीएक्स बेस्ड ईआईडी होने की सूचना थी। सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने इस बारे में पुलिस विभाग को सूचित किया। इसके बाद पुलिस विभाग की टीम बम स्क्वायड की टीम के साथ उपायुक्त कार्यालय खुलने से पहले यहां पहुंची और निरीक्षण किया।

टीम को निरीक्षण के दौरान नहीं मिला आरडीएक्स

टीम को यहां पर किसी प्रकार का आरडीएक्स नहीं मिला है। उपायुक्त ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोर्ट वर्क सस्पेंड किया गया है ताकि किसी प्रकार की भीड़-भाड़ न हो, साथ ही वाहनों को बाहर की तरफ खड़ा किया गया है। पुलिस व बम निरोधक टीम ने पूरी गहनता से जांच की है, जिसके बाद यहां पर किसी प्रकार का आरडीएक्स नहीं मिला है। यह कार्रवाई काफी देर तक चली। टीम ने कार्यालय समेत आसपास का चप्पा-चप्पा खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में उपायुक्त कार्यालय पर चेकिंग करते हुए बम निरोधक टीम। सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें