फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, 5.5 एकड़ में निर्माण किया ध्वस्त

Sat, 17 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में अवैध कॉलोनी पर चलती डीटीपी की जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
बराड़ा। अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने बराड़ा क्षेत्र में कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मुलाना सब-तहसील के तहत आने वाले पत्ती भगेरडू गांव में करीब 5.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को मलबे में तब्दील कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इंटर-लॉकिंग टाइल रोड और चार अवैध निर्माणों को भी ढहा दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित चौहान ने बताया कि अर्बन एरिया बराड़ा के विभिन्न खसरा नंबरों (63//2/2/2, 3/2/2/2/2 सहित अन्य) पर बिना अनुमति कॉलोनियां काटी जा रही थीं। विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद जेई अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविंद्र और एसएचओ एनफोर्समेंट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू की गई। डीटीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के लुभावने वादों में फंसकर अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट या दुकान खरीदना जोखिम भरा है।
विज्ञापन

बराड़ा में अवैध कॉलोनी पर चलती डीटीपी की जेसीबी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें