फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गैस गोदाम के स्टोर कीपर का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 27 Jun 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मोहित गैस एजेंसी के स्टोर कीपर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मनमोहन नगर स्थित मोहित गैस एजेंसी के गोदाम में एक पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान शारदा नगर निवासी 50 वर्षीय सतनाम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक कर्मचारी ने सतनाम को पेड़ से लटकते देखा तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतनाम को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सतनाम मोहित गैस एजेंसी में ही 15 वर्षों से बतौर स्टोर कीपर काम कर रहे थे। सतनाम के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि उनके भाई की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके अलावा किसी के साथ पैसे का भी कोई लेन देन नहीं था। घर में पारिवारिक माहौल भी ठीक था। इसके बाद भी यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। पुलिस को भी मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें