फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चे की दवा देकर घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
मृतक रोहित की फाइल फोटो: सोशल मीडिया - फोटो : Police
विज्ञापन
- अभी मौत के कारणों का नहीं पता चल पाया, हादसे की आशंका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जग्गी गार्डन निवासी रोहित (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोहित का शव घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात जग्गी कॉलोनी की मुख्य रोड किनारे मिला। परिजन ने बताया कि मृतक के हाथ, पेट पर चोट के निशान थे।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की है। प्राथमिक दृष्टि में हादसे की भी आशंका है। भेजे गए नमूनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की दवा देकर घर से निकाला था युवक
मृतक की पत्नी प्रीति ने बताया कि रोहित मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के गांव कंडइलगंज के रहने वाले थे। सुबह करीब 9 बजे काम पर निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह घर आए व डेढ़ साल के बच्चे की दवाई देकर चले गए थे। रात के समय सूचना मिली कि वह सड़क किनारे बेसुध थे। वह टाइलें लगाने का काम करते थे और नशे के भी आदी थे। रोहित के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।



परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की गई है। दौरा पढ़ने की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर

मृतक रोहित की फाइल फोटो: सोशल मीडिया- फोटो : Police

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें