फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हमलावर ने कुल्हाड़ी से तोड़ी एक्टिवा व लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रेलवे रोड पर एक व्यक्ति ने रंजिशन पड़ोसी विजय कुमार को रास्ते में रोककर मारपीट की। पीड़ित ने अपने घर में घुसकर जान बचाई तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से एक्टिवा व घर के बाहर की लाइटें तोड़ दीं। बलदेव नगर थाना पुलिस ने हमलावर पीयूष चावला पर बीएनएस की धारा 115, 126 मारपीट व रास्ता रोककर मारपीट करने के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सिटी रेलवे रोड निवासी विजय कुमार ने बताया कि 18 जुलाई की रात को वह अपने घर के बाहर गली में टहल रहे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसी समय पड़ोसी पीयूष चावला ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया। वह बचने के लिए घर जाने लगे तो रास्ते में रोककर हाथापाई शुरू कर दी। बचाव करने के लिए अपने घर में घुसकर भीतर से गेट बंद कर लिया था। बावजूद पीयूष ने कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को तोड़ दिया और गेट की लाइटों को भी तोड़ दिया। इस मारपीट के दौरान वह पत्नी किरण व दो बच्चों के साथ घर पर थे। आरोपी पर गली में खड़े होकर गाली गलौज व धमकी देने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें