अंबाला। छावनी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन हालातों में स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा घटना सुभाष पार्क के समीप की है।
विज्ञापन
सुबह सैर के दौरान प्रीत नगर राजा पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राकेश छुरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक हमला कर दिया।
कुत्तों ने उनकी टांग पर बुरी तरह से काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में गहरा रोष है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर नगर परिषद से गुहार लगाई है।