फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले जालंधर निवासी को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। जीआरपी की जांच रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किए, वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले जीआरपी ने बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा था और आरोपी के संबंध में जानकारी हासिल की थी कि पूर्व में आरोपी पर कोई प्राथमिकी तो नहीं दर्ज है या फिर वह देश विरोधी किसी अन्य गतिविधि में पकड़ा गया, लेकिन ऐसा कोई भी मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज नहीं था, इसलिए जीआरपी ने कोर्ट से आरोपी का रिमांड नहीं मांगा।
विज्ञापन


रेलवे की जांच में खुलासा
वहीं इस मामले को लेकर रेलवे ने भी अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि आरोपी की तरफ से रेल मदद पर फोन करके यह शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी को टीटीई द्वारा तंग किया जा रहा है, जब इसकी पड़ताल की गई तो यह घटना दूसरे स्टेशन की निकली और यह भी सामने आया कि महिला जनरल टिकट पर आरक्षित कोच में सफर कर रही थी और जब उससे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही थी तो उसने टीटीई के साथ बहस शुरू कर दी थी।

यह था मामला
घटना 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:48 बजे पर हुई थी। इस दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रेल मदद के हेल्पलाइन नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने मुख्य वाणिज्य नियंत्रक अंबाला को कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। पुलिस ने जब मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो इसकी लोकेशन जालंधर के भूजोवाल क्षेत्र में मिली। जीआरपी ने बिना समय गंवाए रात एक बजे दबिश देकर आरोपी मनोरंजन को जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि लगभग एक माह पहले जब उसकी पत्नी बिहार से जनसेवा एक्सप्रेस में सफर कर रही थी तो ट्रेन में तैनात टीटीई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी गुस्से में उसने कैंट स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी थी, हालांकि नशा उतरने के बाद आरोपी ने अपने किए पर माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें