फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कट्टा रखने वाला आरोपी एक दिन के रिमांड पर

Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कट्टे सहित गिरफ्तार किए गए तेली मंडी निवासी विक्रम उर्फ भूरि को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया और आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। सीआईए-1 ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मनमोहन नगर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपी काबू
अंबाला। रास्ता रोक कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हुड्डा सेक्टर 34 निवासी आकाश और वाल्मिकी बस्ती निवासी वंश को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया। रंगिया मंडी निवासी राजन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि छह नवंबर को नजदीक आंबेडकर चौक में आरोपी आकाश, वंश व 10-15 अन्य बाइक सवार युवकों ने उसका, चिराग व श्याम का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला किया था।

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी काबू

नारायणगढ़। हत्या के प्रयास के मामले मेें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्गा कॉलोनी निवासी हुसैन शाह को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया। दुर्गा कॉलोनी निवासी राज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 अक्तूबर को आरोपी हुसैन शाह व अन्य ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वांछित आरोपी गिरफ्तार
नारायणगढ़। अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी दुर्गा कॉलोनी निवासी समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष-2018 में अवैध रूप से शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा पीओ/बेलजंपर घोषित किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें