फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अक्तूबर में उठाया होगी कपड़ा कारोबार, आएगी तेजी, व्यापारियों ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
अंबाला कैंट में कपड़े की दुकान पर रेडीमेड सूट व अन्य कपड़े। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला की कपड़ा मार्केट के कारोबारियों को इस साल त्योहारी सीजन पर कारोबार में तेजी आने की आस है। क्योंकि इस बार अक्तूबर में पूरे महीने त्योहार ही त्योहार हैं। ऐसे में कारोबारियों को आस है कि अभी जो काम धीमा चल रहा है कि उसकी कमी अक्तूबर पूरा कर देगा। इस महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली व अन्य त्योहार मुख्य तौर पर एक ही महीने में आ रहे हैं, इसके साथ ही शादियों के सीजन को देखते हुए भी लोग खरीदारी करेंगे, इसको लेकर अंबाला सिटी और अंबाला कैंट के कारोबारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन






हिमाचल, पंजाब से पहुंच रहे कारोबारी

अंबाला सिटी में एशिया की सबसे बड़ी कपड़े की मार्केट है। जहां से आसपास के राज्यों से भी लोग खरीददारी करने आते हैं। खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश से कारोबारी यहां आ रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए अभी से ही कारोबारी स्टॉक को रख रखे हैं। वहीं हरियाणा के विभिन्न जिलों के कपड़ा कारोबारी भी यहीं से खरीदारी कर रहे हैं, इसके लिए स्थानीय होलसेल कपड़ा मार्केट में बड़े कारोबारियों के लिए आकर्षक डील भी स्थानीय कारोबारी दे रहे हैं। वहीं लोगों के लिए सेल लगाकर भी कपड़े की बिक्री की जा रही है। अंबाला सिटी की होलसेल कपड़ा मार्केट के प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि इस बार त्योहार जल्दी आ रहे हैं, उम्मीद है कि बाजार में तेजी आएगी। यह कारोबारियों के लिए अच्छे संकेत हैं।


दुकान को कर रहे अपग्रेड

अंबाला कैंट से कपड़ा व्यापारी हरप्रीत ने बताया कि पहले अंबाला में बहुतायात में कपड़ों को खरीदकर बुटीक पर सिलवाया जाता था। मगर अब ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग कुछ समय में ऐसा भी बढ़ा है कि जो रेडीमेड कपड़ों की मांग अधिक कर रहा है। इस कारण से हमने भी दुकान में इस बार रेडीमेड कपड़ों को सूरत से मंगाया है, जिससे कि ग्राहकों की मांग के अनुरूप कारोबार को अपग्रेड किया जा सके। बाजार को इस वर्ष काफी आस है। पिछले वर्ष भी कारोबार अच्छा रहा था। हालांकि अभी काम धीमा है, मगर उम्मीद है कि काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन




यमुनानगर तक के आते हैं ग्राहक

अंबाला कैंट में कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले ऑनलाइन फैशन ने कारोबार प्रभावित किया था। मगर अब स्थानीय बाजार में भी अच्छी कपड़ों की अच्छी और सस्ती वैरायटी उपलब्ध हैं। इसलिए लोग स्थानीय बाजारों में भी आ रहे हैं। अंबाला कैंट में कपड़ा बाजार काफी व्यस्ततम बाजारों में से एक है। यहां यमुनानगर से भी लोग खरीददारी करने आते हैं। इस बार बाजार में काम जोर पकड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें