फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए इनर व्हील क्लब ने की मदद

Thu, 21 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के आर्य गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या को चेक सौंपती इनर व्हील क्लब की सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। इनर व्हील क्लब अंबाला ने आर्य गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने तथा उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। क्लब पिछले पांच–छह वर्षों से निरंतर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करता आ रहा है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सुशीला मलिक, पूर्व अध्यक्ष डॉ. भारती बंधु व शशि जैन, क्लब संपादक नीलम ठुकराल एवं सदस्य डॉ. संतोष धमीजा ने चेक काॅलेज प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य को भेंट किया। डॉ. आर्य ने इस के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें