फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अटल मॉल व बैंक स्क्वाॅयर की निविदा जारी

Sat, 09 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में कैपिटल चौक के पास तैयार हो रहा बैंक स्क्वेयर। प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर अब अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ गया है। छावनी में बन रहे इस आधुनिक परिसर के द्वितीय चरण के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने निविदा आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस चरण के निर्माण कार्य पर 64.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। । बैंक स्क्वेयर बनने से शहर के लगभग 32 प्रमुख बैंक एक ही छत के नीचे शिफ्ट हो जाएंगे। पहले चरण का कार्य 111 करोड़ की लागत से लगभग पूरा हो चुका है।
इसमें 325 वाहनों की पार्किंग और 52 शोरूम तैयार हैं। पूरे प्रोजेक्ट में कुल 100 शोरूम होंगे। भवन को आधुनिक लिफ्ट, एस्केलेटर, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग और हाई-टेक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों और ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

द्वितीय चरण के तहत परिसर के पिछले हिस्से में चार मंजिला भव्य इमारत का निर्माण होगा। इसमें व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कुल 49 नए शोरूम बनाए जाएंगे। मनोरंजन और कार्यक्रमों के लिए तीसरी मंजिल पर 450 सीटों वाला एक आधुनिक ऑडिटोरियम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, लोगों के खान-पान के लिए रूफ-टॉप पर शानदार फूड कोर्ट बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें