फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो सरकारी स्वीमिंग पूल का आज खुलेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भीषण गर्मी से राहत चाहने वाले तैराक प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अंबाला कैंट और शहजादपुर स्थित दो बड़े सरकारी स्वीमिंग पूल को संचालित करने के लिए खेल विभाग की ओर से जारी की गई टेंडर प्रक्रिया का आज फैसला होने जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा आवेदन के लिए 22 मई तक का समय दिया गया था, जिसके बाद आज यानी शनिवार को टेंडर खोला जाएगा। इस प्रक्रिया पर जिलाभर के तैराक प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई है। गर्मी बढ़ने के कारण इन दिनों शहर में स्वीमिंग पूल को लेकर डिमांड बढ़ गई है। जिसे देखते हुए खेल विभाग भी इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने में जुटा है।
इन दो बड़े स्टेडियमों में शुरू होगी तैराकी : अंबाला कैंट का वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्वीमिंग पूल के अलावा शहजादपुर ब्लॉक के बड़ागढ़ स्टेडियम में रोजाना तैराक प्रेमी चक्कर काट रहे हैं। इन दोनों पूल के खुलने का सबसे बड़ा फायदा शौकिया तौर पर तैराकी सीखने वाले बच्चों को होगा। उन्हें अब अभ्यास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

मई महीने में पारा लगातार ऊपर चढ़ने के कारण दोनों पूल को चालू कराने को लेकर युवाओं और बच्चों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है। स्थिति यह थी कि पूल कब खुलेंगे और टेंडर की क्या स्थिति है, यह जानने के लिए रोजाना दर्जनों तैराक प्रेमी और उनके अभिभावक खेल विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। वहीं विभाग ने टेंडर खुलने के साथ ही सफल एजेंसी को पूल के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर ली है ताकि 1 जून तक इन्हें चालू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें