फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर खत्म, निगम के पास कोई योजना नहीं

विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में घूमते हुए आवारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम के पास आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कोई योजना नहीं है। हालात ऐसे हो गए हैं कि रोजाना आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से नसबंदी का टेंडर नहीं किया गया। जिससे लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। निगम में पिछले पांच महीने से कुत्तों की नसबंदी का टेंडर खत्म हो रखा है। अभी तक इस टेंडर को निगम अधिकारियों ने नहीं किया है। रोजाना जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह और रात के समय बढ़ जाती है ज्यादा दिक्कत
शहर क्षेत्र में सुबह और रात के समय आवारा कुत्तों के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। यह आवारा कुत्ते बाजार व कॉलोनियों में घूमते रहते हैं। वाहन चालकों को भी जाते हुए काट लेते हैं। शहर में लगातार कुत्तों की संख्या शहर में बढ़ रही है। पिछले वर्ष नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी का टेंडर किया था, मगर यह टेंडर खत्म हो चुका है।
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी का टेंडर खत्म हो गया है। इस टेंडर को दोबारा लगाया जाएगा ताकि शहर में कुत्तों की नसबंदी का कार्य करवाया जा सके। टेंडर को करवाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें