फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन डिग्री गिरा पारा, स्कूलों में उपस्थिति कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शीतलहर ने ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार राजमार्गों पर धीमी पड़ गई है तो ट्रेनें भी देरी से गंतव्य तक पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले तो सर्दी के कारण उपस्थिति काफी कम रही। कई स्कूलों में 70 से 75 प्रतिशत उपस्थिति देखी गई। वहीं अभिभावकों की तरफ से मांग भी की जा रही है कि शीतकालीन अवकाश की अवधि को बढ़ाया जाना चाहिए। इधर, शनिवार को दिनभर धूप न निकलने से धुंध की चादर आसमान पर बिछी दिखाई दी।
तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम होकर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात्रि तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए लोग घराें में अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसी प्रकार नागरिक अस्पतालों में भी ब्लोअर को दिनभर चलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भी सलाह जारी कर दी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जारी की सलाह

डीसी ने जिलावासियों से शीत लहर और ज्यादा सर्दी के चलते बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। इन दिनों क्षेत्र में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत घात से बचा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा है कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान जरूर जानें। घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, सर्दी या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती हैं। इस तरह के लक्षणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें ।

अपनाएं ये भोजन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं, इससे ठंड से लडऩे के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं, विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें।

मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बीच बीच में बदलाव से इस दौरान कहीं कहीं आंशिक बादल तथा अलसुबह धुंध भी संभावित है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें