फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कल से दो डिग्री तक गिरेगा तापमान, सताएगी कड़ाके की ठंड

Mon, 08 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की संभावना है, जिसके बाद सुबह और रात को ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम सर्द हवाएं चलने से आम जनजीवन पर इसका असर साफ दिखाई देगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

13 दिसंबर तक पारा 7 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान भी कम होकर लगभग 23 डिग्री तक आने की संभावना बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिससे दिन में धूप मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन को बढ़ा देगी। साफ आसमान के कारण रात को धरती की सतह जल्द ठंडी होती है, जिससे न्यूनतम तापमान और तेजी से गिरता है। अगले एक सप्ताह तक शहर के अंदर कोहरा छाए रहने की संभावना कम रहेगी लेकिन हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी रहने से ठंड में बढ़ोतरी जारी रहेगी।


सावधानी बरतने की सलाह
डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। रात को सोते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और घरों में हवा रोधक बंदिशों को ठीक रखें। वाहन चालकों को सुबह के समय सड़क पर फिसलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आने एक सप्ताह का पूर्वानुमान
दिन- न्यूनतम तापमान- अधिकतम
08-दिसंबर
8.0
25.0

09-दिसंबर
7.0
24.0


10-दिसंबर
7.0
24.0


11-दिसंबर
7.0
24.0


12-दिसंबर
7.0
23.0


13-दिसंबर
7.0
23.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें