फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिड डे मील कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लंबित मांगों के समर्थन में मिड डे मील वर्करों ने रविवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पक्का कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू करने मांग की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि देश में 25 लाख के करीब और हरियाणा में 30000 के करीब मिड डे मील वर्कर्स स्कूलों में खाना बनाने का काम कर रही हैं। 25 साल से योजना लागू है लेकिन केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है, पर 11 साल के राज में उसने एक रुपये की बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से मानदेय भी केवल 1000 रुपये दिया जा रहा है। वह भी केवल 10 महीने का ही मिलता है। इससे ज्यादा कोई शोषण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 45वां श्रम सम्मेलन हुआ तब मिड डे मील वर्कर्स सहित सभी परियोजना वर्कर्स को कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन देने और पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की सहमति बनी थी। लेकिन सरकार ने आज तक उसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स को 26000 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए, वेतन 12 महीने मिले, सभी मिड डे मील वर्कर्स पक्के हों और रिटायरमेंट पर कम से कम 3 लाख रुपये मिले। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आगामी बजट में मिड डे मील वर्कर्स के बजट में बढ़ोतरी की जाए।
कर्मचारियों के साथ न हो दुश्मनों जैसा व्यवहार : जय भगवान
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को प्रमुख रूप से मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा एवं सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, यूनियन राज्य सचिव शरबती देवी, सुनीता, लाल देवी, ओम प्रकाश माटा, कोषाध्यक्ष सत्यवान ने संबोधित किया। तमाम नेताओं ने कहा कि देश ओर प्रदेश में भाजपा सरकार है जो मजदूरों ओर कर्मचारियों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। एक करोड़ के करीब स्कीम वर्कर्स हैं जिन्हें मजदूर या कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। राज्य में न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड्स लागू करके मजदूरों को गुलाम बनाने का रास्ता साफ किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कविता शर्मा, लाल देवी, ओमप्रकाश सिंहमार, लच्छी राम, निर्मला, ललिता, सत्यवान, सुनीता, लाभ सिंह आर्य, धीरज सिंह रावत, सतीश सेठी, सतपाल सैनी, बिजनेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें