फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फिर चढ़ा पारा, 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पांच दिन बाद भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। सुबह से ही तापमान बढ़ने से मौसम गर्म रहा। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही। मतदान होने से लोग भी घरों से बाहर निकले और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की खपत भी बढ़ गई है। बीते शुक्रवार को शहर में बिजली खपत 43.61 लाख यूनिट और ग्रामीण एरिया में 18.92 लाख यूनिट प्रतिदिन रही थी। इसी तरह शनिवार को भी बिजली खपत बढ़ गई। पिछले छह दिनों में यह खपत 10 लाख यूनिट बढ़ गई।
शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। बीच-बीच में तापमान बढ़ने से हल्के बादल छाने व धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भीषण गर्मी को लेकर पंजाब, हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से बढ़ रही बिजली खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में

19 मई 79.60

20 मई 86.19

21 मई 84.74

22 मई 87.23

23 मई 88.90
24 मई 89.69

पिछले पांच दिन से ऐसा रहा तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस

19 मई 43.8

20 मई 42.6
21 मई 39.5

22 मई 39.4
23 मई 38.5

24 मई 39.8
25 मई 42.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें