फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 32.5 डिग्री पहुंचा तापमान आज फिर बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अप्रैल का पहला सप्ताह बीतते ही गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को दूसरे सप्ताह के आखिरी दिन गर्म रहा। इस दौरान दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात्रि का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं शाम को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवा चल सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें