फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लापता हुई किशोरी, अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राम नगर इलाके से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राम नगर निवासी छिंद्र ने बताया कि वह घरेलू काम करती है और उसका पति सरजू मजदूरी करता है। 17 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें