शहर में जैन फेलोशिप क्लब सोसाइटी का 11वां गौरवशाली स्थापना दिवस शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण सम
अंबाला सिटी। जैन फेलोशिप क्लब सोसाइटी का 11वां स्थापना दिवस शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ जैन धर्म के पवित्र मंगलाचरण के पाठ के साथ हुआ। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर दिगंबर जैन सभा अंबाला छावनी के प्रधान राजेश जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से जिनेश जैन प्रधान, अभय जैन महामंत्री एवं संयम जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए एवं टीम सिद्धम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यातिथि असीम गोयल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी की शपथ के उपरांत क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की।
निवर्तमान अध्यक्ष साहिल जैन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में नई कार्यकारिणी टीम सिद्धम का गठन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि उनकी पूरी टीम सभी सदस्यों के सहयोग कार्य करेगी। समारोह डॉ. राजीव जैन एवं विवेक जैन की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी मोहित जैन, राजीव जैन, अश्वनी जैन, साहिल जैन, अंकित जैन, नितिन जैन, विवेक जैन, अभय जैन, संयम जैन सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।