अंबाला। डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी से पकड़ी स्टेरॉयड और प्रोटीन दवाओं की अवैध फैक्टरी मामले में आरोपी संचालक को कच्चा माल पहुंचाने वाले तक दिल्ली में पुलिस पहुंच गई है। टीम की ओर से संबंधित फर्म के मालिक को नोटिस जारी किया है। उन्हें अंबाला जांच में शामिल होने के बुलाया है।
बताया जाता है कि पुलिस टीम के संग ही फर्म मालिक भी शनिवार को अंबाला पहुंच जाएंगे। ऐसे में पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए फर्म मालिक से उनके अनुमति दस्तावेजों को भी जांचेंगी। बता दें कि आरोपी अवनीत सिंह को कोर्ट से 8 दिन के रिमांड पर लेने के बाद टीम ने पंजाब व दिल्ली में छापामारी की है। अभी आगे भी जांच जारी रहेगी। इसके अलावा अवनीत की जिम के नीचे बनी दवाओं की दुकान को भी खोलकर देखा जाएगा कि आखिर उसमें क्या सामान है।
बता दें कि 14 अक्तूबर को ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर स्टेरॉयड, प्रोटीन व एंटीबायोटिक दवाओं की खेप मिली थी। एक लाख गोलियां के अलावा 20 हजार इंजेक्शन थे। करीब 10 तक यह छापामारी चली थी। इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही थी। आरोपी खुद ही फैक्टरी में दवाओं के लेबल से लेकर ड्राई तक तैयार किया करता था।
कच्चा माल उपलब्ध करवाने वालों तक टीम दिल्ली में पहुंची है। नोटिस जारी कर फर्म मालिक को भी बुलाया गया है और टीम संग वह भी अंबाला आएंगे ताकि उनके दस्तावेजों की भी जांच की जाए कि आखिर वह किस आधार पर कच्चा माल दे रहे थे।
इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी, पंजोखरा