फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में किया व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में सोमवार को शिक्षा दीक्षा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अलग-अलग स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वह पूरा दिन स्कूल में रहेंगे और विभिन्न जानकारी एकत्रित करेंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा विभाग की ओर से राज्य में चलाई जाने वाला शिक्षा दीक्षा अभियान एक अच्छी पहल है और समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण होता भी रहना चाहिए और उनमें जो भी कमियां पाई जाती हैं, उनका समय पर निवारण कर शिक्षण व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
कार्यक्रम को चलाने से पहले विभाग और अधिकारियों का यह भी दायित्व बनता है कि शिक्षण कार्य को पूर्ण करवाने के लिए व शिक्षा को हर बच्चे तक सही रूप में पहुंचाने के लिए विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि अंबाला ,यमुनानगर व अन्य और भी बहुत से जिले हैं, जहां पर शिक्षकों की भारी कमी हैं। जिले में करीब 70 से 80 विद्यालय ऐसे हैं, जो बिना अध्यापक के हैं और वहां पर अन्य विद्यालयों से अध्यापकों को समायोजित किया गया है और यमुनानगर स्थिति ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें