फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी के पानी ने औद्योगिक क्षेत्र में की मार, फैक्टरियों में 7 फीट तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। वर्ष 2023 के बाद एक बार फिर उफान पर आई टांगरी नदी के कारण अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ सी स्थिति बन गई। बुधवार देर शाम 7 बजे ही औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मुख्य रास्ते के आगे बना अस्थाई बांध ही टूट गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते रात्रि तक सभी फैक्टरियां जलमग्न हो गईं। 6 से 7 फीट तक पानी जमा हो गया और काम कर रहे कर्मचारी सहित कुछ संचालक भी भीतर फंस गए। साथ ही दोपहिया व चौपहिया वाहन भी डूब गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। फैक्टरियों में फंसे कर्मचारियों का बुधवार रात से ही एसडीआरएफ की टीमों की मदद से बोट के जरिये रेस्क्यू करवाया गया। नेटवर्क सिस्टम बचाने की हुई कवायद : कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन का प्रादेशिक कार्यालय बना हुआ है। हालांकि इस कार्यालय की पहली व दूसरी मंजिल पर सैटअप होने के कारण नेटवर्क बाधित नहीं हुआ, लेकिन इस कार्यालय की बत्ती गुल होने के बाद जनरेटर का डीजल भी खत्म हो गया। इसलिए नेटवर्क सिस्टम को बाधित होने से बचाने के लिए रेस्क्यू टीम के जरिये बोट से डीजल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें